जम्मू कश्मीर में संतरी ड्यूटी के दौरान नहीं रख पाएंगे स्मार्टफोन


जम्मू कश्मीर पुलिस ने ड्यूटी के वक्त अपने संतरियों के स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। पुलिसकर्मियों के लगातार अपने स्मार्टफोन में व्यस्त रहने से घाटी में हथियार छीनने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सशस्त्र)  ए. के. चौधरी की ओर से जारी बुधवार के आदेश में कहा गया कि इस तरह की प्रवृति से पुलिस की छवि खराब होती है और लोगों की निजी सुरक्षा के साथ भी समझौता होता है।
RelianceTrends CPV (IN)

इसमें कहा गया है, ''पाया गया है कि संतरियों के ड्यूटी पर रहने के दौरान अधिकतर समय मोबाइल में खोये रहने की वजह से हाल में हथियार छीनने की घटनाएं हुई है और इस कारण ड्यूटी से समझौता होता है। ऐसी प्रवृति बढ़ रही है और राज्य में खासकर घाटी में हथियार छीनने या पुलिसकर्मियों को मार डालने की घटनाएं हुई।

आदेश में कहा गया कि इससे पुलिस की छवि को धक्का लगता है और लोगों की सुरक्षा से भी समझौता होता है। एडीजीपी ने कहा कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए किसी भी परिस्थिति में कार्य अवधि में कोई भी संतरी स्मार्टफोन नहीं रखेगा। आदेश में कहा गया है कि सभी पहरेदारों, खासकर गार्ड ड्यूटी करने वालों को बुलेट प्रूफ परिधान पहनना होगा ओर अपने हथियारों को बेल्ट से सही तरीके से बांध कर रखना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी