आतंकी हाफिज सईद को दूसरे देश भेजने की सलाह देने की खबर गलत: चीन


चीन ने मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तान को जमात-उल-दावा (जेयूडी) सरगना हाफिज सईद को पश्चिम एशिया के किसी देश भेजने का सुझाव दिया है। सईद के आतंकवादी समूहों से संबंध होने की खबरों के मद्देनजर बन रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच चीन ने पाकिस्तान को जेयूडी सरगना सईद को पश्चिम एशिया के किसी अन्य देश भेजने का सुझाव दिया। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के एक करीबी ने कहा कि चीन में पिछले माह आयोजित हुए बाओ फोरम के दौरान शी चिनफिंग ने शाहिद खाकान अब्बासी को यह सुझाव दिया।
RelianceTrends CPV (IN)

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आज कहा कि शी द्वारा अब्बासी को जेयूडी के सरगना हाफिज सईद को पश्चिम एशिया के किसी अन्य देश भेजने का सुझाव देने की खबर चौंकाने वाली और निराधार है। अधिकारी ने कहा, ''हम बस यही कह सकते हैं कि यह चौंकाने वाली और निराधार है। आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के लिए सईद पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर को इनाम है।

वह 2008 मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों सहित 166 लोगों की जान गई थी। माना जाता है कि जेयूडी मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा संगठन है। अमेरिका ने सईद को नाम वैश्विक आतंकवादियों की सूची में भी शामिल किया है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी