पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत दे सकती है सरकार, उत्पाद शुल्क घटाने की संभावना


पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को अगले दो-तीन दिन में कुछ राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने कीमतों को थामने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके तहत उत्पाद शुल्क घटाने की संभावना जताई जा रही है।

RelianceTrends CPV (IN)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि सरकार मौजूदा स्थिति को गंभीरता से ले रही है। अगले दो-चार दिनों में समाधान तलाशने के हरसंभव प्रयास होंगे। इसी क्रम में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

कैबिनेट बैठक में चर्चा संभव
माना जा रहा है कि कीमतों में कमी के लिए सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती कर सकती है। इस वक्त पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल के दामों पर चर्चा हो सकती है।

दूसरे उपायों पर भी चर्चा
पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दूसरे उपायों पर भी विचार करना जरूरी है। इसमें पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाना और भाजपा शासित राज्यों से वैट के दाम घटाने के लिए कहना जैसे कदम शामिल हैं। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो कीमतों में 10 से 15 रुपए प्रति लीटर की कमी हो सकती है। लेकिन यह फैसला जीएसटी परिषद ही कर सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी