चैंपियंस लीग जिताने के बाद रियाल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने दिया इस्तीफा



दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों में से एक रियाल मैड्रिड के कोच और पूर्व दिग्गज फुटबॉलर जिनेदिन जिदान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को जिदान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के साथ ही दो साल की अपने शानदार कार्यकाल को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही रियाल मैड्रिड ने लिवरपूल को हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीता था।

RelianceTrends CPV (IN)
आपको बता दें कि जिदान रियाल मैड्रिड के इतिहास में पहले ऐसे कोच हैं जिनके रहते क्लब लगातार तीन बार चैंपियंस लीग का विजेता बना है। अपने इ्स्तीफे की घोषणा करते हुए जिदान ने कहा, 'हां, बिलकुल मेरे पास वापसी करने का मौका होगा। मेरा क्लब से बहुत लगाव है और मैं इससे दूर नहीं रहूंगा। मुझे लगता है कि काफी लोगों को मेरा ये निर्णय समझ नहीं आएगा, लेकिन ये विदा लेने का सही समय है।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे लिए अब बदलाव का समय आ गया है और शायद खिलाड़ियों के लिए भी।' जिदान के कहा कि इतने बड़े क्लब को कोच करना काफी थकान भरा काम है और मुझे लगा कि कोच के रूप में और कुछ योगदान नहीं दे पाउंगा तो मैं आगे बढ़ रहा हूं। 

आपको बता दें फ्रांस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक 45 साल के जिदान ने 2016 में क्लब की जिम्मेदारी संभाली थी। उस दौरान पूर्व कोच राफेल बेनिटेज के हटने के बाद रियाल मैड्रिड टीम बिखराव के दौर से गुजर रही थी। उसी साल रियाल मैड्रिड ने फाइनल में एटलेटिको मैड्रिड को हराकर चैंपियंस लीग खिताब जीता। इसके बाद अगले साल टीम ने पहला यूरोपियन कप और फिर ला लिगा कप जीता।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी