येदियुरप्पा की इस चाल से 'खौफ' में कांग्रेस-जेडीएस, सुप्रीम कोर्ट में दायर की एक और याचिका

येदियुरप्पा के शपथ-ग्रहण पर रोक लगवा पाने में असफल रहने के कुछ घंटों बाद कांग्रेस-जेडीएस ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर कहा है कि जब तक फ्लोर टेस्ट नहीं हो जाता मुख्यमंत्री येदुरप्पा को एग्लो-इंडियन समुदाय के सदस्य को नामित करने से रोका जाए।

इस याचिका पर भी सुनवाई उस मामले के साथ होगी जिसमें कांग्रेस-जेडीएस ने राज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता देने को चुनौती दी गई है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे इस याचिका पर सुनवाई होनी है।

वास्तव में कांग्रेस-जेडीएस द्वारा नई याचिका दाखिल करने की वजह यह है कि उन्हें इस बात का अंदेशा है कि येदियुरप्पा कर्नाटक के राज्यपाल को प्रभावित कर एग्लो-इंडिया समुदाय के एक सदस्य को नामित करा सकते हैं। जिससे राज्य विधान में उनकी संख्या बढ़ सकती है। 

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी