ऐश्वर्या के खाने से परेशान हुए अभिषेक, तो फैंस ने किए ऐसे कमेंट
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है। अभिषेक अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए वाइफ ऐश्वर्या की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सरेआम ऐश को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई हैरान रह गया। तो क्या कहा अभिषेक ने ये खुद ही देख लीजिए।
अभिषेक ने लिखा- आखिर क्यों कुछ लोग ऐसा करते हैं?
अभिषेक ने 28 मई की सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- क्यों? आखिर क्यों कुछ लोग ऐसा करते हैं? क्यों? मेरा मतलब है कौन ब्रोकली खाना पसंद करता है। दरअसल, अभिषेक ने ये ट्वीट इसलिए किया था, क्योंकि ऐश्वर्या उनके लिए ब्रोकली बना रही थीं। बस फिर क्या था एक दुखियारे पति की तरह अभिषेक ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर डाली।
जब पत्नी ने पढ़ ली पोस्ट...
इसके कुछ देर बाद ही अभिषेक ने एक और ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने अपने खानें की फोटो शेयर की और लिखा- 'Talk about #MurphysLaw Guess the Mrs. read my last post.' लगता है मिसेज ने मेरी लास्ट पोस्ट पढ़ ली। अभिषेक ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें ऐसा लग रहा है कि ऐश्वर्या ने उन्हें साबूदाने के साथ ब्रोकली मिक्स करके खाने के लिए दे दी है।
सलमान' बोले- नहीं खाना तो मुझे दे दो...
अभिषेक के फोटो शेयर करने के बाद ही लोग इस पर मजेदार कमेंट करने लगे। सलमान खान नाम के एक फैन ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि नहीं खाना तो मुझे भेज दो। वहीं कुछ फैंस ने अभिषेक को सलाह दी कि पत्नी जो खाने को दे रही है उसे ही खाकर खुश रहो।
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की आराध्या नाम की एक बेटी है। अभिषेक जल्द ही फिल्म मनमर्जिया में नजर आएंगे तो ऐश्वर्या भी फिल्म फन्ने खां में दिखेगीं।

Comments
Post a Comment