पेट्रोल और डीजल में लगी ‘आग' से सियासत गरम


लगातार 11 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लग रही ‘आग' से आम आदमी तो परेशान है ही, अब इस पर सियासत भी गरम हो गई है। विपक्ष ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है।

RelianceTrends CPV (IN)

राहुल गांधी की चुनौती : कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र,गोवा समेत देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की चुनौती दी। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय प्रधानमंत्री, अच्छा लगा कि आपने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज स्वीकार किया है। यहां एक चैलेंज मेरी तरफ से है। ईंधन कीमतें कम करिए या फिर कांग्रेस आपसे ऐसा कराने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी।

सरकार का आश्वासन : केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, पेट्रोल - डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार भी चिंतित है। इससे निपटने के लिए तत्काल समाधान पर विचार किया जा रहा है। धर्मेंद्र ने कहा कि मंत्रालय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के पक्ष में है। लेकिन तब तक के लिए केंद्र सरकार किसी तत्काल समाधान पर विचार कर रही है।

जीएसटी में लाने की मांग :पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग पहले से हो रही है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से कीमतें कम होंगी। मालूम हो कि दिल्ली में पेट्रोल 77.47 और डीजल 68.53 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी