होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने दो बच्चियों के साथ किया ये गंदा काम
गिरिडीह के रेम्बा के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक युवक ने होमवर्क न करने पर दो बच्चियों को क्रूर सजा दी। सोमवार को दोनों बच्चियों के हाथ-पैर बांधकर धूप में फर्श पर लिटा दिया। दिनभर बच्चियां धूप में लेटी रहीं। बाद में गांववालों को पता चला तो हंगामा हुआ।
ट्यूशन शिक्षक ने माफी मांगी, तब उसे छोड़ा गया। मामला तो रफा-दफा हो गया मगर वाट्सएप ग्रुप पर यह फोटो वायरल हो गया। पुलिस की भी जानकारी में प्रकरण आ गया है। हीरोडीह के थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

Comments
Post a Comment