उपचुनाव: दो सीटों पर शिकस्त के बावजूद लोकसभा में बरकरार रहेगा BJP का बहुमत


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद तीन राज्यों की चार लोकसभा सीटों पर 28 मई को हुए उप-चुनाव के नतीजे ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। उसके हाथ से राजनीतिक लिहाज से अहम यूपी की कैराना सीट हाथ से निकल गई है। चार लोकसभा सीट में से महाराष्ट्र के पालघर में बीजेपी को जीत मिली है जबकि नगालैंड में बीजपी के समर्थन से खड़े एनडीपीपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

RelianceTrends CPV (IN)
चार में से किन सीटों पर हुई बीजेपी की हार
राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश की कैराना सीट बीजेपी के पास थी जिसे उसने राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम के हाथों ये सीट गंवा दी। यह सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया सीट को एनसीपी ने अपने नाम किया। भंडारा-गोंदिया सीट से पिछले साल बीजेपी के नाना पटोले ने इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि, पालघर सीट को बीजेपी जीतने में कामयाब रही। वहीं बीजेपी सांसद चिंतामणि वनगा के निधन के बाद पालघर सीट खाली हो गई। जबकि, नगालैंड में बीजेपी के समर्थन के खड़े एनडीपीपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

2014 से अब तक 25 सीटों पर हुए उप-चुनाव
ख़ास बात यह है कि 2014 के बाद से देश में लोकसभा की 25 सीटों के लिए उप-चुनाव हुए। इनमें से 11 सीटें बीजेपी के कब्जे में थीं, लेकिन अब इनमें से महज पांच सीटें ही बीजेपी बरकरार रख सकी है। 25 में से 19 सीटें विपक्ष के नाम रहीं। यानी बीजेपी 9 सीटें गंवा चुकी है।

अब कैसा होगा संसद का गणित
देश के तीन राज्यों की 4 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे अब सामने आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों और सत्ताधारी बीजेपी दोनों के लिए ये उप-चुनाव खास अहमियत रखते हैं। हालांकि ये भी सही है कि नतीजों में हार मिले या जीत, उससे लोकसभा में बीजेपी के दबदबे को कोई ख़तरा नहीं है और एनडीए के साथियों के बगैर ही पार्टी के पास बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े हैं। सरकार के सहयोगी दलों को मिलाकर तो एनडीए 300 का आंकड़ा तक पार कर रहा है।

बीजेपी का आंकड़ा पहुंचा 273
लोकसभा की मौजूदा 540 में से बीजेपी के पास 273 सीटें हैं, जबकि सदन की 8 सीटें फिलहाल खाली थी जिनमें से चार सीट पर नतीजे गुरूवार को आए गए। बीजेपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है थी। इनमें से बीजेपी सिर्फ एक सीट पर ही जीत पाई है।


नगालैंड की एक सीट पर बीजेपी पीडीए को समर्थन कर रही है जो जीत चुकी है। आज के नतीजों के बाद भले ही सीटों की संख्या 540 हो जाएगी और बीजेपी को दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसके पास बहुमत के लिए जरूरी 271 सीटों से दो सीट ज्यादा है। उपचुनाव की एक सीट जीतने पर तो ये आंकड़ा अब 273 पर पहुंच चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी