Bihar board result 2018: इस तारीख तक जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट, www.biharboard.ac.in पर करें चेक


बिहार बोर्ड की मैट्रिक (10th) और इंटर (12th) के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (bseb) की ओर से अब 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी में होने में कुछ और देरी हो सकती है। बीएसईबी बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, अब ये रिजल्ट 25 मई के बजाए 30 मई तक जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.ac.inपर चेक कर सकते हैं।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) के परीक्षार्थियों को उनके रिजल्ट के लिए बेसब्री से इंतजार है, फिर भी बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट घोषित करने की डेट नहीं बताई। इससे पहले शुरू में खबर आई थी कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह यानी 15 मई तक आ सकते हैं। लेकिन कॉपी चेक करने में ज्यादा समय लगने के कारण अभी तक रिजल्ट नहीं जारी किया गया।

RelianceTrends CPV (IN)

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया बताया था कि 30 मई के पहले या फिर 7 जून के पहले इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अब ये रिजल्ट 30 मई तक जारी कर दिए जाएंगे। बिहार बोर्ड की परीक्षाएं अन्य बोर्ड्स की तुलना में काफी पहले फरवरी में ही समाप्त हो चुकी थीं। लेकिन अभी तक रिजल्ट नहीं जार हो पाया।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी