B'Day SPL: जब करण ने खुद को लेकर कहा था, 'मैं डरता था कि लोग मुझे नहीं अपनाएं''


करण जौहर का आज जन्मदिन है और उनके जन्मदिन के खास मौके पर बताते हैं उनकी पर्सनल लाइफ का एक किस्सा। दरअसल, करण हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ओपनली बात करते हैं। कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान करण ने अपने बचपन को लेकर एक खुलासा किया था।

RelianceTrends CPV (IN)

करण ने कहा था, 'जब मैं बच्चा था, तब मुझे बहुत चीजों से डर लगता था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग हूं और इस वजह से मुझे ये डर लगता था कि कहीं ये सोसाइटी मुझे एक्सेप्ट न करे'।

करण ने अपने पेरेंट्स का शुक्रिया किया था जिन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया। करण ने कहा था, 'जो प्यार और सपोर्ट मुझे उनसे मिला है उससे मुझमें काफी बदलाव आए। उन्होंने कभी मुझे ये एहसास नहीं होने दिया कि कभी-कभी मैं बाकी बच्चों से अलग बिहेव करता हूं।'

करण ने सभी पेरेंट्स को सलाह देते हुए ये भी कहा था, 'आपको हमेशा अपने बच्चों को उड़ने देना चाहिए। अगर आप अपने बच्चों में कोई टैलेंट देखते हैं तो जरूरी नहीं है कि आप बच्चों को उसी में आगे बढ़ाएं। उन्हें खुद उनके टैलेंट को तलाशने दें और डिसाइड करने दें कि उन्हें भविष्य में क्या करना है।'

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी