अररिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो फोरलेन हाईवे पर पलटी, एक की मौत और 9 घायल


अररिया जिले के नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 फोरलेन हाइवे पर चकरदाहा के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने तीन गंभीर घायलों को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सुपौल के ललितग्राम निवासी मो़ नौशाद को मृत घोषित कर दिया।

RelianceTrends CPV (IN)

गाड़ी हाइवे पर जैसे ही चकरदाहा के समीप पहुंची कि ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई और हवा में करीब दस फुट ऊंचाई तक ऊपर उठकर पलट गई। हादसे में  गाड़ी के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने बांस बल्ले की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मालिक स्वयं गाड़ी चला रहा था। गाड़ी पर सवार सभी अपने बच्चों का इलाज करवाने फारबिसगंज जा रहे थे।

घायलों में नरपतगंज के शिशुआ की मुस्तरी बेगम (50) तथा उनका पुत्र मो. फरमान (32) समेत ललितग्राम की अनिशा खातुन (30), रिजवाना खातुन(20), सज्जाद(10), मो़ रहवर(8), शहनवाज(4), अफसाना खातुन (5) तथा शहबाज(1) शामिल हैं। घटना की सूचना पर नरपतगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नरपतगंज पीएचसी पहुंचाया। नरपतगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में चालक की मौत हो गई है तथा नौ लोगों को मामूली चोटें आई है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी