कर्नाटक: 7 बार से कांग्रेस विधायक रोशन बेग को मुस्लिम संगठन ने की डिप्टी सीएम बनाने की मांग


एचडी कुमारस्वामी की सरकार की शुरुआत होने से एक दिन पहले ही मंत्री पद की मांग जोर पकड़ने लगी है। मुस्लिम संगठन की तरफ से मंगलवार को अल्पसंख्यक नेता को राज्य के उप-मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अल्पसंख्यक समूह के प्रतिनिधियों ने बेंगलुरू में कहा कि सात बार से कांग्रेस विधायक रोशन बेग या किसी अन्य मुस्लिम समुदाय के नेता को कर्नाटक बनने जा रही नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

उधर, मुस्लिम संगठनों की तरफ से डिप्टी सीएम बनाने की मांग पर आर. रोशन बेग ने कहा- इसमें गलत क्या है? क्योंक नहीं? अगर दूसरे समुदायों के लोग मांग कर सकते हैं तो हमारी समुदाय के लोग ऐसी मांग क्यों नहीं कर सकते हैं? लेकिन, अंत में इसका फैसला आलाकमान को लेना होगा।

RelianceTrends CPV (IN)

अटकलबाजियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी की यह पहली प्राथमिकता थी कर्नाटक विधानसभा के लिए स्पीकर का चुनाव हो और उसके बाद विश्वासमत हो। जनता दल नेता कुमारस्वामी के शपथ लेने के 24 घंटे के अंदर उम्मीद है कि बहुमत साबित कर दिया जाएगा।

खड़गे ने कहा- इन दो चीजों के होने के बाद ही अन्य चीजों पर चर्चा की जाएगी। गठबंधन सरकार में कुमारस्वामी की कोशिश मंत्री पद के आवंटन में संतुलन बनाने की है। इसके तहत वे कुछ अहम पदों को अपने सहयोगी कांग्रेस को दे सकते हैं।

कांग्रेस और जेडीएस विधायकों की बेंगलुरू में मंगलवार को होने जा रही बैठक के बाद कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर औपचारिकताओं का ऐलान कर दिया जाएगा।

बहुमत साबित हो जाने तक दोनों ही पार्टियों ने यह फैसला किया है कि वह अपने विधायकों को होटल में ही रखेंगे ताकि आंतरिक मदभेदों के चलते वे छोड़कर ना जा पाएं। दोनों ही दलों की तरफ से संयुक्त समन्वय समिति (ज्वाइंट कॉर्डिनेशन कमेटी) गठित की जाएगी और एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (साझा कार्यक्रम) बनाया जाएगा ताकि कर्नाटक की गठबंधन सरकार अगले पांच वर्षों तक सुचारु रूप से चल सके। इस समिति में पांच से छह सदस्य होंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव में अस्पष्ट जनादेश के बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने पहले बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते येदियुरप्पा को सरकार बनाने का पहले न्यौता दिया।

लेकिन, येदियुरप्पा ने बहुमत के लिए जरुरी आंकड़ा नहीं होने के चलते सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्धारित समय सीमा पर फ्लोर टेस्ट कराने से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को सरकार बनाने का न्यौता दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी