काजोल के बेटे ने दी बॉलीवुड सेलेब्स को मात, 7 साल की उम्र में लिया Fitness Challenge
पिछले कुछ वक्त से काजोल की बेटी न्यासा खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। लेकिन अब तो उनके बेटे युग भी चर्चाओं में आ गए हैं और इसका रीजन जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, अजय देवगन और काजोल के लाडले बेटे ने 7 साल की उम्र में वो कारनामा कर दिखाया है। जो लोग बड़ी उम्र में भी नहीं कर पाते हैं।
7 साल की उम्र में लिया फिटनेस चैलेंज...
जी हां, सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्ववारा की शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज 'हम फिट तो इंडिया फीट' को एक्सेप्ट करते हुए अजय देवगन ने अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नन्हें से युग ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए हैं। वीडियो की शुरुआत में वो पुशअप्स करते हैं और फिर चिनअप्स, एब्स वर्कआउट, जिमनास्ट मूव्ज भी दिखाते हैं। अपने इस अंदाज से युग ने दीपिका पादुकोण, वरुण धवन सहित कई बड़े सितारों को मात दे दी है।
युग ने दिया यंग इंडिया को दिया चैलेंज...
सोशल मीडिया पर फैंस अजय देवगन के बेटे युग के इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं और लोग युग की खूब तारीफें कर रहे हैं। इस वीडियो के जरिए युग ने देश के यंग लोगों को 'हम फिट तो इंडिया फिट' चैलेंज अपनाने के लिए कहा है। इस वीडियो को महज आधे घंटे में 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. काजोल ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर री-पोस्ट किया है।
बता दें, अजय देवगन और काजोल ने साल 2009 में महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की थी। इनके दो बच्चे न्यासा (2003) और युग (2010) है। न्यासा इन दिनों सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं जबकि युग मुंबई में पढ़ रहे हैं।

Comments
Post a Comment