बांका में हादसा, आइसक्रीम फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से 3 लोग घायल
बांका के कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित महेन्द्र भगत की आइस्क्रीम फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट करने से फैक्ट्री में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार की देर शाम हुआ।
घायलों के नाम महेन्द्र भगत (55 वर्ष) , अरूण कुमार भगत (40 वर्ष) व अमित कुमार भगत (27 वर्ष) हैं। इनका प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया जहां से चिकित्सक ने तीनों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
डॉक्टर के अनुसार महेन्द्र भगत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें भागलपुर से पटना रेफर कर दिया गया है। उनके हाथ का पंजा बुरी तरह जख्मी हो गया है।
फैक्ट्री में बर्फ जमाने में उपयोग किये जाने वाले 22 नंबर का सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। बर्फ जमाने के लिए उस सिलेंडर की गैस खोली गयी थी लेकिन गैस खुलते ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और आस-पास मौजूद तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर आइस्क्रीम फैक्ट्री की एस्बेस्टस वाली छत को फाड़ते हुई उड़कर लगभग दो सौ मीटर दूर एक मकान में रसोईघर के एस्वेस्टर एवं छज्जे को तोड़ते हुए नीचे जमीन पर गिरा। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Comments
Post a Comment