भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 3 रोड एक्सीडेंट में घायल, पीएमसीएच में भर्ती

भागलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वह शनिवार की रात निजी वाहन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भागलपुर से पटना के लिए रवाना हुए थे।

बख्तियारपुर के पास रविवार तड़के पांच बजे उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिलाध्यक्ष सहित गाड़ी में सवार अन्य सदस्यों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष के बाएं पैर और कमर में फ्रैक्चर है। गाड़ी में चालक अभिषेक, पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता विपुल सिंह और ईश्वरनगर के प्यारे हिन्द भी थे। सभी को चोटें आई हैं।
RelianceTrends CPV (IN)

जिलाध्यक्ष के अलावा जो सदस्य हैं उनमें से दो लोगों का सिर फट गया है। रोहित ने फोन पर दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ईश्वर की कृपा से सभी खतरे से बाहर हैं। पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी