36 साल की उम्र में धौनी हैं इतने फिट, जानिए उनकी पूरे दिन की डाइट
कुछ समय पहले तक महेंद्र सिंह धौनी की फॉर्म और उनकी उम्र को लेकर तमाम बातें होती थीं। आलोचकों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि धौनी अब टी20 फॉरमैट में फिट नहीं होते और उन्हें इस फॉरमैट से संन्यास ले लेना चाहिए। धौनी ने वापसी की और आईपीएल के 11वें सीजन में दिखा दिया कि फिटनेस के मामले में वो अभी भी अव्वल हैं।
धौनी की उम्र 36 साल है और आने वाली 7 जुलाई को वो 37 साल के हो जाएंगे, लेकिन फिटनेस के मामले में वो कई युवा क्रिकेटरों को मात देते हैं। हार्दिक पांड्या तक को वो 100 मीटर दौड़ में हरा चुके हैं। धौनी ने इस फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत की है। चलिए एक नजर डालते हैं, धौनी की दिनभर की डाइट पर...
ब्रेकफास्ट
नाश्ते में ताजे फलों के अलावा सूखे मेवे (बादाम, अखरोट) खाते हैं। साथ में वो एक गिलास दूध पीना कभी नहीं भूलते।
लंच
धौनी को चिकन टिक्का और बटर चिकन बहुत पसंद है। साथ ही वह दाल, रोटी और सलाद भी लेते हैं।
शाम का नाश्ता
पूर्व कप्तान शाम के नाश्ते में आमतौर पर चिकन सैंडविच के साथ ताजा दही खाना पसंद करते हैं।.
डिनर
रात में धौनी ज्यादा भारी खाना नहीं खाते। वह 2-3 चपाती, चिकन, सब्जियों का सलाद और फल खाते हैं.
जंक फूड से तौबा
धौनी आमतौर पर घर का बना खाना ही पसंद करते हैं। अच्छी फिटनेस के लिए वो जंक फूड बिल्कुल भी नहीं खाते हैं। वो सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक भी बहुत कम पीते हैं। वो प्रोटीन ड्रिंक्स रोज लेते हैं। जिम में वर्कआउट करने से पहले और बाद में प्रोटीन ड्रिंक्स और जूस पीते हैं।

Comments
Post a Comment