27 साल का ये विकेटकीपर बल्लेबाज होगा विराट कोहली का नया कप्तान, जानिए कैसे

भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉरमैट के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे की तैयारियों के लिए इंग्लिश काउंटी टीम सरे में कप्तान रोरी बर्न्स के नेतृत्व में खेलने उतरेंगे। भारतीय कप्तान विराट इंग्लैंड टीम के दौरे से पहले इंग्लिश काउंटी टीम सरे के लिए खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगे।

विराट जून में सरे के लिए बर्न्स की कप्तानी में खेलेंगे और इस कारण से वो अफगानिस्तान के खिलाफ उसके इकलौते डेब्यू टेस्ट का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगे जो 14 जून को बेंगलुरू में होना है। विराट आईपीएल के 11वें सीजन के 27 मई को खत्म होने के बाद काउंटी खेलने रवाना होंगे। सरे की टीम में स्टार विदेशी खिलाड़ी विराट को लेकर खासा उत्साह है लेकिन स्टार भारतीय अपने से युवा और कम अनुभवी कप्तान बर्न्स की कप्तानी में खेलने उतरेंगे।

बर्न्स की उम्र महज 27 साल

27 साल के बर्न्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वो 96 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में 48.43 के औसत से 6548 रन बना चुके हैं जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। बल्लेबाज बर्न्स ने सरे के लिये 42 लिस्ट-ए मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 36.31 के औसत से 1271 रन बनाए हैं जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

चार भारतीय क्रिकेटर जो खेल चुके हैं काउंटी क्रिकेट

RelianceTrends CPV (IN)

भारतीय क्रिकेट टीम अहम इंग्लैंड दौरे में तीन ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से शुरूआत करेगा जिसके बाद तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। इंग्लैंड दौरे से पहले भारत 27 और 29 जून को आयरलैंड के साथ दो ट्वंटी 20 मैच खेलने उतरेगा। इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए विराट के काउंटी क्रिकेट में खेलने को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अहम बताया है। विराट चौथे भारतीय टेस्ट खिलाड़ी हैं जो इस साल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। उनसे पहले टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा यार्कशर, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ससेक्स और वरूण आरोन लेसिस्टरशर के लिए खेले हैं।

विराट ओवरऑल चौथे भारतीय क्रिकेटर भी हैं जो इंग्लिश काउंटी सरे के लिये खेलने उतरेंगे। उनसे पहले जहीर खान, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, प्रज्ञान ओझा, मुरली कार्तिक भी सरे में खेल चुके हैं

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी