सनसनी: पत्नी थी बैंक ऑफ इंडिया में पीओ, पति ने 2 बच्चों सहित कर दी हत्या, खुद भी लगाया फांसी, जानिए वजह...


बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफिस्सल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने चारों शवों को उनके घर से बरामद कर लिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया डिपे्रशन में हत्या और आत्महत्या का मामला बता रही है।

पुलिस के अनुसार, बैंक ऑफ  इंडिया के केवस निजामत शाखा में पीओ के पद पर कार्यरत पूजा कुमारी अपने पति रितेश कुमार और दो बच्चों के साथ आदर्श नगर में किराए के मकान में रहती थी।

RelianceTrends CPV (IN)

सोमवार की शाम तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने किसी आशंका के तहत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया तो घर के कमरे के पलंग पर दोनों बच्चियां श्रेया (8) और सृष्टि (10) का शव बरामद किया। दूसरे कमरे से पूजा का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने इसी कमरे से रितेश का शव पंखे से लटका हुआ बरामद किया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला और बच्चों की गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रीतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृृतक रितेश 'डिप्रेशन' का शिकार था। घर से इस रोग की दवा भी बरामद की गई है। परिजनों के मुताबिक इससे पहले भी उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस सभी कोणों से मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी पहुंच गई है। मृतक रितेश होम्योपैथिक चिकित्सक था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी