पलामू में टीपीसी के तीन नक्सली एरिया कमांडर ढेर, 18 भागे


पलामू पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने सोमवार को जिला मुख्यालय से 58 किलोमीटर दूर छतरपुर के ढुंढूरपुर में हेसाग पहाड़ी के नीचे टीपीसी के तीन नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है। मुठभेड़ स्थल से आधा दर्जन हथियार बरामद किए गए हैं। 18 उग्रवादी भागने में सफल रहे।

RelianceTrends CPV (IN)
एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में एक घायल और एक नाबालिग है। मारे गए सभी नक्सली एरिया कमांडर थे। उनकी पहचान अमरजीत पासवान (पाटन), पवन शर्मा (चतरा) और चंदन यादव के रूप में की गई है। यह मुठभेड़ दिन के करीब पौने 12 बजे हुई। करीब दो घंटे तक दोनों ओर से छह सौ राउंड फायरिंग हुई। घायल नक्सली को सदर अस्पताल लाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छतरपुर थाना क्षेत्र के ढूंढुरपुर गांव के पास वीरेंद्र और निशांत के दस्तों के करीब दो दर्जन नक्सली जमा हैं। इस सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम का नेतृत्व सीआरपीएफ की 134 बटालियन के राजेंद्र हरिजन और प्रशिक्षु डीएसपी विमलेश त्रिपाठी कर रहे थे।

ढूंढुर गांव से दक्षिण की ओर पहाड़ी की ओर बढ़ने पर टीपीसी का संतरी दिखा।  पुलिस की टीम उसे सावधान किया, तो जवाब में फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें तीनों नक्सली मारे गए।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी