बिहार में एमबीबीएस की 160 सीटें बढ़ाई गईं


पटना समेत राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 160 सीटें बढ़ाई जाएंगी। केंद्र से इसकी अनुमति मिल गई है। वर्ष 2018-19 में बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन होगा। .

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार के प्रधान सचिव के साथ नई दिल्ली में बैठक की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ा कर 150, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर में 50 से बढ़ा कर 100, दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 90 से बढ़ाकर 100 और एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में 50 से बढ़ा कर 100 कर दी गई हैं।

RelianceTrends CPV (IN)

सीट बढ़ाने को लेकर कई दिक्कतें थी पर राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा इसका दायित्व लेने के बाद एमसीआई की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पटना एम्स में इमरजेंसी विभाग खोलने की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने का भरोसा दिलाया।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी