16 साल का ये नन्हा किसान पढ़ाई के साथ खेती कर कमाता है लाखों रुपए


झारखंड के लातेहार जिले के सदर प्रखंड के कैमा गांव के नन्हा किसान अरविंद भगत अपनी छोटी सी उम्र में खेती के बदौलत ग्रामीणों को समृद्धि का रास्ता दिखला रहा है। सोलह साल के अरविंद भगत अपनी मेहनत के बदौलत अपने भाइ मंजीत के साथ डेढ़ एकड़ में खेती कर हर साल लाखों रुपए कमा लेता है। अरविंद आस के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। अरविंद और उसके भाइ को खेती से उन्नति के राह पर जाता देख गांव के अन्य लोगों ने भी खेती की राह पकड़ ली है।

RelianceTrends CPV (IN)

गांव वर्तमान में खेती का हब बनता जाता रहा है। अरविंद भगत ने बताया कि उसके पिता मजदूरी का काम करते थे। बड़ा भाई भी मजदूर ही था। परिवार के पास लगभग डेढ़ एकड़ भुमि थी, जिसमें मात्र धान उपजता था। इसी बीच गत चार वर्ष पहले वह बालूमाथ एक रिस्तेदार की शादी में गया था। वहां किसानों के द्वारा की गयी खेती को देखा।खेत में फसल लहलहा रहे थे। किसान भी समृद्ध थे।उसी दिन उसने संकल्प किया कि वह भी खेती करेगा। खेती की शुरूआत उसने अपने भाइ मंजीत भगत के साथ मिलकर की। आरंभ में तो परेशानी हुई। परंतु एक साल में ही सबकुछ ठिक होने लगा। पहले साल में ही अच्छी आमदनी हुई। इससे उत्साह बढ़ा और वे लोग सिजनली फसलों का खेती आरंभ कर दिए।

2 लाख से अधिक होती है आमदनी

अरविंद ने बताया कि खेती से उसे प्रत्येक वर्ष लगभग 2 लाख से अधिक आमदनी हो जाती है। उसने बताया कि अभी खेत में भिंडी,खीरा, बोदी, कद्दु,प्याज, नेनुआ आदि से प्रतिदिन लगभग 2 हजार से अधिक की कमायी हो जा रही है।

मैट्रिक का छात्र है अरविंद

अरविंद वर्तमान में मैट्रिक की परीक्षा दिया है। वह रिजल्ट का इंतजार कर रहा है। वह आगे भी कृषि के क्षेत्र में ही पढ़ाइ करने की योजना बनायी है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी