कनाडा में भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक


कनाडा के ओंटारियो में  बॉम्बे भेल नाम के एक इंडियन रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है। धमाके में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से तीन की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच चुकी हैं। साथ ही घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम भी वहां पहुंच चुकी है। राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
RelianceTrends CPV (IN)

बताया जा रहा है कि धमारा रात करीब 10:30 बजे(वहां के समयनुसार) हुआ जब सभी लोग डिनर कर रहे थे धमाके के बाद से आसपास के सभी रेस्टोरेंट और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। कनाडा की लोकल मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धमाके से पहले दो संदिग्ध लोगों ने वहां जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद वहां धमाका हो गया। पुलिस ने धमाके से पहले तो जी सीसीटीवी वुटेज देखें हैं उसमें दोनों संदिग्ध रेस्टोरेंट के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट के तुरंत बाद ही संदिग्ध लोग घटनास्थल से निकल गए। दोनों ने हुड वाली जैकेट पहन रखी है जिससे उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा  है। इनमें से एक की लंबाई करीब 5 फीट 10 इंच है, जिसकी उम्र 20 साल के आसपास लग रही है।  धमाका किसने किया, क्या इसमें किसी संगठन का हाथ था इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी