होटलों व ब्यूटी पार्लरों में छापा, 13 युवतियों समेत 23 धराए


संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बुधवार को शहर के दो होटलों व तीन ब्यूटी पार्लरों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कुल 13 युवतियों समेत 23 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। रात 11 बजे तक सभी के नाम-पते के सत्यापन में पुलिस जुटी रही। एफआईआर के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मजमून तैयार किया जाता रहा। पुलिस की कार्रवाई से शहर के होटल व ब्यूटी पार्लर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

RelianceTrends CPV (IN)

नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन, महिला थानेदार ज्योति कुमारी, क्यूआरटी व एसआईटी की टीम ने छापेमारी की। नगर थाना के पुरानी बाजार के तीन ब्यूटी पार्लरों में दोपहर करीब डेढ़ बजे छापेमारी की गई। मौके से एक महिला समेत पांच युवतियां पकड़ी गईं। इसके बाद शाम चार बजे सदर थाना के भगवानपुर के दो होटलों में छापेमारी की गई। यहां से एक महिला समेत आठ युवतियों, आठ युवकों, एक होटल संचालक व कर्मचारी पकड़ा गया। धराए होटल संचालक, कर्मचारी व युवकों को सदर थाने पर रख पूछताछ की जा रही है जबकि दो महिला 13 युवतियों को महिला थाने ले जा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो होटलों में छापेमारी के दौरान कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिले। कमरे की तलाशी में किताब-कॉपी, खाने-पीने समेत कई अन्य सामान मिले। छापेमारी के दौरान सदर के प्रभारी थानेदार राजू मिश्रा, ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार और एसआइटी की टीम ने होटलों को घेरे रखा।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। ब्यूटी पार्लरों से हिरासत में ली गई महिला व युवतियों का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं, भगवानपुर से पकड़े गए युवकों पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। युवतियों को सत्यापन के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी