गोवा बीच पर दो नाबालिग के साथ छेड़खानी करते पुणे के 11 पर्यटक गिरफ्तार


गोवा पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिग भाई-बहन के साथ छेड़खानी और मारपीट के आरोप में ग्यारह पर्यटक को गिरफ्तार किया है। ये महाराष्ट्र के पुणे से गोवा आए थे। नॉर्थ गोवा के बागा बीच पर 17 वर्षीय युवक और उसकी 16 साल की बहन दोनों ही बैठे थे। जबकि, पास में उनके मात-पिता खाना खा रहे थे।
 

RelianceTrends CPV (IN)

कलांगुट पुलिस स्टेशन के जिव्बा दलवी ने बताया उस वक्त 11 पर्यटकों के समूह ने लड़की की तस्वीर लेनी शुरू कर दी। पीड़ित नाबालिग के मात-पिता के हवाले से बताया गया कि जब उस लड़के ने उन लोगों के खिलाफ आपत्ति जताई और बहन की फोटो लेने से मना किया तो वे सभी थप्पड़ मारकर उसकी पिटाई करने लगे।

दलवी ने बताया कि कलांगुट पुलिस ने गोवा छोड़ने से पहले ही सभी आरोपियों को धर दबोचा। 11 पर्यटकों में से 2 नाबालिग थे जिनकी उम्र 15 वर्ष है। उन दोनों को राज्य की तरफ से चलाए जा रहे सुधार गृह में भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने बच्चों के अधिकार के लिए काम कर रहे एनजीओ सदस्यों की मौजूदगी में दोनों नाबालिग भाई-बहनों का बयान दर्ज किया।


Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी