10 साल छोटे इस हॉलीवुड स्टार को प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं डेट, जानिए कौन हैं ?
प्रियंका चोपड़ा के लव लाइफ को लेकर कई अफवाहें आए दिन सुनने को मिलती है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड मीडिया तक की नजर प्रियंका पर रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका के साथ हॉलीवुड स्टार निक निक जोनास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं, जिसके बाद से ही इन दोनों लव बर्ड्स के बीच खास कनेक्शन की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं कुछ दिनों पहले भी प्रियंका-निक जोनास का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों बॉलीवॉल मैच एन्जॉय करते नजर आए थे। प्रियंका-निक की बढ़ती नजदीकियों के बीच अब उनके फैंस भी इस हॉलीवुड स्टार के बारे में जानना चाहते हैं। तो आइए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं ये निक जोनअस...
जानिए कौन हैं निक जोनास-
निक अमेरिकी सिंगर हैं और इसके साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। इनका असली नाम है निकोलस जेरी निक जोनास और इनकी उम्र मात्र 25 साल है। निक ने बचपन में कई नाटकों में काम किया था। निक के मशहूर नाटक ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिज़रेबल्स रहे। निक की तरह उनके पैरेंट्स भी आर्ट फील्ड से जुड़े हुए हैं। उनके पिता गीतकार और संगीतकार है जबकि माता साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं। निक अपने पिता के साथ मिलकर एक गाने को लिखने के बाद सिंगिंग के क्षेत्र में उतरे। साल 2002 में निक ने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा और अपना पहला गाना गाया। निक का पहला गाना 'जॉय टु द वर्ल्ड' था जो उन्होंने खुद लिखा था। इसके बाद जोनअस ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनअस ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया और इस बैंड के साथ 4 एलबम रिलीज किए। इन सभी एलबम्स को लोगों ने खूब पसंद किया। साल 2008 में इस ग्रुप को 51वां ग्रैमी अवार्ड्स के लिए बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। जोनास ब्रदर्स अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीत चुका है। इसके बाद जोनअस अमेरिकी पॉप म्यूजिक दुनिया की मशहूर हस्ती बन गए।
क्वांटिको' के दौरान निक-प्रियंका मिले-
आपको बता दें कि प्रियंका की मुलाकात उनके हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद इन दोनों का अब तक कई बार साथ देखा जा चुका है।


Comments
Post a Comment