मेले में आसमानी झूले से गिरी 10 साल की बच्ची की मौत, मची अफरा-तफरी


आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में रविवार को एक झूला की ट्रॉली टूटने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। दरअसल ये भायनक हादसा उस वक्त हुआ जब अनंतपुर जिले के मेले में लगे विशालकाय झूले की ट्रॉली का बोल्ट अचानक खुल गया, और उसमें बैठी 10 साल की बच्ची जमीन पर आ गिरी। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान अमृता के रूप में हुई है।

RelianceTrends CPV (IN)
घयलों को अनंतपुर के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने पहली भी देखा था कि ट्रॉली का बोल्ट ढीला है, लोगों ने इस बार में झूले वाले को सूचना भी दी थी लेकिन उसने तुरंत कोई कदम नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि झूले वाला नशे में था इसलिए उसने इस बात पर ज्यादा ध्यान ही नहीं दिया। जिसके बाद उसने झूला चलवा दिया और ये हादसा हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ऑपरेटर की जमकर पिटाई की। वहीं जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी