बंगाल पंचायत चुनाव: नंबर 1 पार्टी बनी TMC, बीजेपी ने लेफ्ट को पछाड़ा

बंगाल के पंचायत चुनावों को स्थानीय फ़ैक्टर्स से जोड़ कर देखा जाता है. बिजली, पानी, सड़क की कहानी ही पंचायत चुनावों से जुड़ी होती है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इन परिणामों को सामने रख 2019 के लोकसभा चुनावों के बारे में विश्लेषण करना ठीक होगा? इसमें दो राय नहीं है कि बीजेपी ने बढ़िया प्रदर्शन किया और बाक़ी पार्टियों के लिए विपक्ष में सबक लेने का समय है, लेकिन क्या 2019 में भी चुनाव शांतिपूर्वक हो पाएंगे?

बता दें कि सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान राज्य के कई इलाकों में हिंसक घटनाएं हुई थी. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे. इसके बाद राज्य के 20 जिलों में से 19 जिलों के 568 बूथों पर बुधवार को दोबारा मतदान कराया गया.

बुधवार को 568 बूथों पर छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुए. दिनाजपुर के ग्वालपोखर के हामदाम गांव में हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक शख्स की मौत की खबर है. इसके अलावा बूथ से तो भीड़ ने बैलट बॉक्स ही लूट लिया था.

इस बीच केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के लेकर दूसरी रिपोर्ट मांगी है. एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा है कि वह चुनावी हिंसा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भेजे, क्योंकि राज्य द्वारा भेजी गई पहली रिपोर्ट अधूरी है.

Comments

Popular posts from this blog

कर्नाटक के CM बनने के बाद आज पहली बार PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

IREvIND धौनी 11 रन बनाकर हुए आउट, रणवीर सिंह ने लिखी ये बड़ी बात

धड़क का 'झिंगाट' हुआ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में दिखे ईशान तो HOT लुक में नजर आईं जाह्नवी